मोहल्ला सर्राफा निवासी राहुल वर्मा ने अपनी पत्नी पूजा की गला दबाकर हत्या कर उसका शव को हजारा नहर में फेंक दिया था। इस हत्या में उसका पिता भी शामिल था। काफी तलाशने के बाद भी पुलिस को पूजा का शव बरामद नहीं हो सका। पुलिस आरोपियों की धड़पकड़ के लिए संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पूजा के ससुर महेश चंद्र वर्मा को अशोकपुर गांव के पास दबोच लिया। महेश को जेल भेज दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath