उप्र : पूर्वाचल में इंसेफ्लाइटिस से अब तक 420 मरे

एक जनवरी से लेकर अब तक सिर्फ मेडिकल कालेजों में इलाज के लिए 1631 मरीज आए। अगर आकंड़ों की मानें तो मौत दर 25.46 फीसद रही। विडंबना तो यह है कि ऐसा तब हुआ है जब अस्पतालों में मौजूद चिकित्सक न केवल इसमें विशेषज्ञ हैं, बल्कि उनको करीब चार दशक के इलाज का अनुभव भी है। समग्रता में देखा जाय तो पीड़ितों और मृतकों की संख्या 420 हो गई है। यह संख्या आगे और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

बीते 24 घंटे में इंसेफ्लाइटिस से पीड़ित 16 और नए मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए हैं तो वहीं पांच ने इस बीमारी के चलते दम तोड़ दिया। वहीं अभी भी यहां इलाज करा रहे 74 मासूम जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। एक और चौंकाने वाली बात यह है कि इस बीमारी से लकवाग्रस्त हुए लोगों का कोई रिकॉर्ड नहीं रखा जाता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493