उप्र : पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष की संदिग्ध हालात में मौत

मूल रूप से हमीरपुर के बांधुर-बुजुर्रा गांव के रहने वाले कुलदीप इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास विभाग के डॉ. हर्ष कुमार के निर्देशन में डीफिल कर रहे थे। वह सत्र 2013-14 के लिए छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे।

बुधवार रात तबीयत खराब होने के समय जीएन झा हॉस्टल स्थित केडी के कमरे में कई अन्य छात्र भी मौजूद रहे। सभी हंसी-मजाक कर रहे थे, उसी दौरान केडी ने पेट और सीने में दर्द में शिकायत की। कुछ देर बाद उल्टी हुई और वह बेहोश होकर गिर गए।

साथी छात्र हार्टअटैक या फूड प्वाइजनिंग की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। साथी छात्र तत्काल उन्हें आनंद हॉस्पिटल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने दिल से संबंधित बीमारी बताकर उन्हें पार्वती अस्पताल रेफर कर दिया। वहां कुछ देर उपचार के बाद उन्हें सरस्वती हार्ट केयर सेंटर ले जाने के लिए कहा गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही केडी ने दम तोड़ दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493