एसटीएफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक ने बताया, “21 मार्च को धनबाद में हुए पूर्व डिप्टी मेयर व कांग्रेस नेता नीरज सिंह व उनके चालक घोल्टू महतो, अंगरक्षक मुन्ना तिवारी तथा निजी सहायक अशोक यादव की हत्या मामले में एसटीएफ उप्र शूटर अमन सिंह, कुर्बान अली उर्फ सोनू, सागर सिंह उर्फ सीबू को गिरफ्तार कर चुकी है। उनसे मिली जानकारी के आधार पर टीम चौथे शूटर चंदन सिंह उर्फ रोहित सिंह की तलाश कर रही थी।”
उन्होंने कहा, “इसी बीच एसटीएफ वाराणसी के निरीक्षक शैलेश प्रताप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि बलिया निवासी चंदन सिंह रविवार सुबह छह बजे वाराणसी के थाना कैंट क्षेत्र में सेंट मेरी स्कूल के पास अपने किसी साथी से मिलने आएगा। इस पर एसटीएफ ने मौके पर घेराबंदी कर ली और थोड़ी देर बाद आए चंदन को पकड़ने का प्रयास किया और फिर हल्की भुठभेड़ के बाद चंदन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।”
पूछताछ पर चंदन सिंह ने नीरज सिंह हत्याकांड में शामिल होने की बात स्वीकार की।
अभियुक्त चंदन को थाना कैंट लाकर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर धनबाद पुलिस को सूचना दे दी गई है।
dharmpath.com dharmpath