उप्र : पेड़ से लटका मिला युवक का शव

थाना क्षेत्र के कैंडेपुर गांव निवासी जगतेंद्र सिंह का पुत्र वीरेंद्रघर से निकल गया और वापस नही लौटा। उधर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन उसका कोई सुराग न लगा। शुक्रवार सुबह जब गांव के कुछ लोग शौच के लिए जंगल जा रहे थे। जमरावां गांव के जंगल में उन्हें पेड़ से लटका एक शव दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो वीरेंद्र का निकला। जिस पर उसके परिजनों को सूचना दे दी। जानकारी पाते ही जहां परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक का भाई प्रमोद का आरोप है कि उसके भाई की किसी ने हत्या करने के बाद शव को पेड़ पर लटका दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493