उप्र : पेरिस के उद्यमी मोदेस्ती अखिलेश से मिले

मुलाकात के दौरान मोदेस्ती ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम की सराहना की और उन्होंने प्रदेश के कारीगरों का मांग के अनुरूप कौशल विकास करते हुए उनके साथ काम करने की इच्छा भी जताई।

फिलहाल मुंबई से अपने उत्पादों का निर्यात कार्य कर रहे मैक्सीमिलियानो उत्तर प्रदेश को अपना कार्यक्षेत्र बनाना चाहते हैं। इस समय वह लखनऊ के जरी-जरदोजी के 50 लोगों के समूह के साथ एक पॉयलट प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वह अब इस समूह की संख्या बढ़ाकर 1,000 करना चाहते हैं, ताकि इन कारीगरों का कौशल विकास करते हुए विदेश की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार किए जा सकें।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मोदेस्ती के प्रयास की सराहना की और उन्हें हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश असीमित संभावनाओं का प्रदेश है, जहां मानव संसाधन तथा प्राकृतिक संसाधन प्रचुरता में उपलब्ध हैं। प्रदेश की अवस्थापना सुविधाओं में लगातार सुधार और विस्तार भी हो रहा है, जिसका लाभ उद्यमी बड़े पैमाने पर उठा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493