उप्र : पोते को स्कूल से छोड़ लौट रहे बुजुर्ग दंपति की हत्या

मेरठ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर राधना गांव के पूर्व प्रधान सतेंद्र चौधरी गुरुवार सुबह अपनी पत्नी के साथ पोते को कंकरखेड़ा इलाके में उसके स्कूल छोड़ने के लिए गए थे। दोनों पति-पत्नी पोते को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहे थे। रास्ते में एक बाइक सवार तीन लोगों ने उनको घेर लिया।

बुजुर्ग दंपति जब तक कुछ समझ पाते, बाइक सवार लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में घायल बुजुर्ग दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। बीच-सड़क पर हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए। इस घटना से नाराज लोगों के गुस्से का सामना पुलिस के अधिकारियों को भी करना पड़ा।

पुलिस के अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने छानबीन कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का मानना है कि दंपति की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। फिलहाल पुलिस इस दोहरे हत्याकांड में हर पहलू पर छानबीन कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493