उप्र : पोल से टकराई अनियंत्रित कार, दंपति समेत 3 की मौत

जानकारी के मुताबिक, कोटद्वार के मोहल्ला गोविंदनगर के रहने वाले राजेश की कोटद्वार में रामा ज्वैलर्स के नाम से सर्राफा की दुकान है। रविवार की सुबह वह कार से अपने परिवार के साथ नजीबाबाद से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में नजीबाबाद बिजनौर मार्ग पर प्रतापपुर के निकट उनकी कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई।

इस हादसे में कार सवार राजेश (55 वर्ष), उनकी पत्नी लक्ष्मी (50वर्ष) और मोहित (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोनिका (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नजीबाबाद के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493