उप्र : प्रतिबंधित मांस के साथ 2 गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति लोना वादरगाह से गोमांस लेकर साइकिल से दुआ चौखड़िया नहर से इटियाथोक की तरफ जा रहे हैं।

सूचना पर तत्परता दिखाते हुए मौक से शमसुद्दीन को गिरफ्तार कर 25 किलो गोमांस बरामद किया गया। मौके से फरार उसके साथी नफीस को पुलिस ने पृथ्वीनाथ चौराहा के पास दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों पर आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493