उप्र : प्रधानमंत्री महोबा से वाराणसी पहुंचे

बनारस, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को महोबा में एक रैली को संबोधित किया और उसके बाद सेना के हेलीकॉप्टर से वाराणसी पहुंचे। यहां डीजल रेल इंजन कारखाना (डीरेका) में बने हेलीपैड पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया।

हेलीकॉप्टर से उतरते ही उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय, केंद्रीय राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रतिनिधि मंत्री ब्रह्माशंकर पांडेय सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने गर्मजोशी से प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

इसके पूर्व प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व भाजपा के कार्यकर्ता शूलटंकेश्वर, रोहनिया, सेवापुरी, राजा तालाब, शिवपुर मंडल से जुलूस निकाल कर कार्यकर्ता सभा स्थल पर पहुंचे। सभा स्थल पर सांसद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने सभा स्थल पर अपने गीतों से समां बांधा और केंद्र सरकार की योजनाओं का जमकर बखान किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493