उप्र : प्रभारी मंत्री ने गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारी का वेतन रोका

प्रभारी मंत्री गुलाब देवी पलिया जा रही थी, रास्ते में महेवागंज और फूलबेहड़ गेहूं क्रय केंद्र चेक किया। बताया जाता है कि महेवागंज क्रय केंद्र पर कई अव्यवस्थाएं मिलीं। क्रय केंद्र प्रभारी भी बाद में पहुंचे। इसके अलवा अभिलेख पूरे नहीं मिले। इस पर प्रभारी मंत्री का पारा बढ़ गया। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में सुधार कर लें और सभी किसानों का गेहूं तुरंत खरीदा जाए।

डिप्टी आरएमओ लालमणि पांडेय ने बताया कि महेवागंज क्रय केंद्र प्रभारी का वेतन रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि लापरवाही पर वेतन रोका गया है। एक दिन पहले भी उन्होंने निरीक्षण किया था और व्यवसस्थाएं सुधारने का निर्देश दिया था। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्रों का अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493