पुलिस ने बताया कि रायकोट इलाके में सालों पुराना एक प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर में अष्टधातु की 18 मूर्तियां थीं, जिनमें से तीन रविवार की रात चोर उठा ले गए। सुबह जब पुजारी ने मंदिर खोला तो तीन मूर्तियां गायब थीं।
मंदिर से मूर्ति चोरी की खबर पाकर मौके पर पुलिस व ग्रामीण भी पहुंचे। पुलिस का मानना है कि मामला संदिग्ध है। चोर सिर्फ तीन ही मूर्तियां क्यों ले गए, जबकि वे सारी मूर्तियां ले जा सकते थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को मंदिर परिसर व उसके आसपास रहने वाले लोगों पर भी शक है।
dharmpath.com dharmpath