पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अजय कुमार साहनी ने शुक्रवार को बताया कि 25/26 जून की रात जीयनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नेवादा निवासी नीलम पुत्री रामप्रेवश की अज्ञात व्यक्ति ने गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
एसपी ने बताया कि जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर सिंह की जांच में महातम यादव का नाम प्रकाश में आया। उसे पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुखबिर की सूचना पर बाबा ढाबे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath