उप्र : प्रेमिका की मां व दादी की हत्या कर युवक फरार

कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा इलाके के खमहरिया गांव निवासी हबीबुल्ला अपनी पत्नी मुमताज (45) बेटी जीनत (17) और मां हमीदुलनिशा (65) के साथ रहता है। बताते हैं कि करीब दो माह पूर्व गांव के प्रधान का चचेरा भाई मेराज, जीनत को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। शिकायत पर कलवारी पुलिस ने किशोरी को बरामद कर घर वालों को सौंप दिया। प्रधान के दबाव में दोनों परिवार के बीच सुलह कराई गई। इसी बीच मेराज सऊदी अरब चला गया और परिजनों ने जीनत की शादी कहीं और तय कर दी। इसकी भनक लगते ही मेराज वापस आ गया।

बुधवार देर रात आरोपी मेराज अपने साथी के साथ जीनत के घर आया और उस पर केरोसिन उड़ेलने लगा। जीनत की मां मुमताज और दादी हमीदुलनिशा ने विरोध किया। इसके बाद मेराज ने दोनों को चाकुओं से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना हबीबुल्ला ने पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने सास-बहू को जिला अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद से मेराज फरार है।

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने गुरुवार को बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493