ललितपुर, 4 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले की पुलिस ने जखौरा गांव के पास रेलवे ट्रैक से एक युवक और एक युवती का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि रिश्ते के परिवारिक विरोध के चलते प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या की है।
अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता ने रविवार को बताया कि ‘जखौरा गांव के पास रेलवे ट्रैक से एक युवक और एक युवती का क्षत-विक्षत शव शनिवार को बरामद किया गया है। उनकी पहचान पिपरा गांव निवासी राहुल विश्वकर्मा (22) और सुनीता विश्वकर्मा (19) के रूप में हुई है।
उन्होंने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि ‘दोनों प्रेमी जोड़ा हैं और शादी करना चाहते थे, लेकिन एक ही गोत्र के होने की वजह से दोनों के परिवार वाले विरोध कर रहे थे, जिससे दोनों शनिवार की सुबह घर से निकल कर ट्रेन में कटकर आत्महत्या कर ली।’
एएसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath