उप्र : प्रेमी ने की प्रेमिका के भाई की हत्या

परिवार की ओर से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अलीनगर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने अलीनगर स्थित सकलडीहा तिराहे से आरोपी नीरज को शक के आधार पर पकड़ा। पूछताछ में पूरा मामला स्पष्ट हो गया।

अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित 12 वर्षीय अरविंद बीते दिनों अचानक लापता हो गया था। परिजन शुरुआत में काफी दिन तक उसकी तलाश करते रहे, लेकिन अरविंद के न मिलने पर उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

इस बीच अरविंद के परिजनों ने पुलिस को बताया कि अरविंद को बदमाशों ने अपहरण कर लिया है और उसे छोड़ने के बदले में 2 लाख 20 हजार रुपये की फिरौती मांग कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद शक के आधार पर नीरज नाम के शख्स को अब सकलडीहा तिराहे के पास से गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ शुरू की।

नीरज ने यह बताया कि वह अरविंद की बहन से प्रेम करता है। इस बात की जानकारी अरविंद को हो चुकी थी, इसलिए उसने रास्ते से हटाने के लिए पहले अरविंद को कोल ड्रिंक में भांग मिलाकर पिलाई। इसके बाद उसे विश्वसुंदरी पुल पर ले जाकर गंगा नदी में धक्का दे दिया। कुछ देर बाद फर्जी सिमकार्ड के सहारे घरवालों के मोबाइल पर मैसेज कर फिरौती की रकम मांगी।

सीओ सदर प्रमोद यादव ने बताया कि अरविंद का शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493