उप्र : प्रेमी युगल ने जहर खाकर की खुदकुशी

यह वाकया अनपरा थानाक्षेत्र के कुलडोमरी ग्राम सभा का है। यहा लोझरा गांव के युवक तथा युवती जिनका आपस में चाचा-भतीजी का रिश्ता था। पिछले एक साल से एक-दूजे को दिल दे बैठे थे। धीरे-धीरे इनका प्यार परवान चढ़ता गया।

खुलासा होने पर चाचा-भतीजी के इस प्रेम पर घर में हाय-तौबा मच गई और परिजन इसके खिलाफ आ गए। ऐसे में गांव के सूदूर सगनरा पहाड़ी पर प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। ये लोग तीन दिन पूर्व को ही गायब थे, ऐसे में घर वालों को लगा कि ये कहीं भाग गए हैं। लेकिन अब जब कुछ चरवाहों ने कच्चे खंडहरनुमा मकान में युवक-युवती को एक-दूजे से लिपटा शव देखा तो वे सन्न रह गए।

जानकारी मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शवों की पहचान लोझरा निवासी 18 वर्षीय संतरा पुत्री दीनानाथ तथा 19 वर्षीय सुदर्शन पुत्र रामलखन के रूप में की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493