उप्र : प्रेमी युगल ने रेलगाड़ी से कटकर जान दी

लखनऊ, 8 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के चकचई गांव के पास एक प्रेमी युगल ने रेलगाड़ी से कटकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने रेल पटरी पर दोनों का कटा शव देख पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, पैकोलिया निवासी रमजान (20) और सोनी (18) का शव बरादम कर लिया गया है। दोनों गुरुवार रात किसी रेलगाड़ी से एक साथ कट गए। इनका शव कमर से दो हिस्सों में बंट गया है।

पुलिस अधिकारी एस. एन. सिंह ने कहा, “प्रथम ²ष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लगता है। दोनों का प्रेम संबंध काफी दिनों से चल रहा था। दोनों के परिजन इस पर रोक लगाने का प्रयास कर रहे थे।”

उन्होंने कहा, “इसी तनाव के चलते गुरुवार रात घर से निकले प्रेमी युगल ने रेलगाड़ी से कटकर जान दे दी। रमजान कर्नाटक के किसी फैक्ट्री में नौकरी करता था। वह 15 दिन पहले ही घर लौटा था। सोनी पास के एक विद्यालय में इंटरमीडिएट की छात्रा थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493