पुलिस के अनुसार, संग्रामपुर थानांतर्गत टीकरमाफी गांव की एक 20 वर्षीय युवती दूसरे समुदाय के युवक के साथ पिछले माह प्रेम प्रसंग के चलते भाग गई थी। इसी बीच शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रेमी जोड़े मिसरौली स्टेशन पर मौजूद हैं और अन्यत्र कहीं भागने की फिराक में हैं।
संग्रामपुर के एसओ दीपेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ सुबह सात बजे छापा मारकर युवती को बरामद कर लिया, जबकि प्रेमी मौके से फरार हो गया, जिसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
एसओ ने बताया कि उपयुक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर अन्य धाराओं को बढ़ाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath