उप्र : प्रेमी संग मिल पत्नी ने की पति की हत्या

पुलिस के अनुसार, मड़ियाव थानाक्षेत्र स्थित रामलीला मैदान के पास हरिओम नगर मोहल्ला निवासी शिवा सक्सेना उर्फ शैलू (30) अपनी पत्नी मधु के साथ रहता था। चार माह से शैलू गायब था। वहीं उसकी पत्नी मधु उसका घर छोड़कर अपने प्रेमी नीरज के साथ किराए के मकान में रहने लगी। उधर, बेटे के नहीं मिलने और बहू के घर छोड़ने पर परिजनों को शक हुआ, जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

जांच में जुटी पुलिस ने मधु को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले वह आनाकानी करती रही, लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने सारा सच बयान कर दिया, जिसकी निशानदेही पर मडियांव पुलिस ने घर के सामने बने सेप्टिक टैंक से शैलू के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी मड़ियांव नागेश मिश्रा ने बताया कि प्रेम प्रसंग में मधु ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति शिवा उर्फ शैलू की चार माह पहले की हत्या कर दी। फिर शैलू का शव मधु ने प्रेमी के साथ मिलकर घर के सामने ही सेप्टिक टैंक में डाल दिया था। हत्या के बाद मधु अपना घर छोड़ एक किराए के मकान में रहने लगी थी।

आरोपी पत्नी का कहना है कि उसकी शादी जबर्दस्ती की गई थी। वह शैलू से प्रेम नहीं करती थी। वह उसके प्रेम में रोड़ा था, इसलिए उसे रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रेमी की तलाश की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493