उप्र : प्रेम प्रसंग की अफवाह से क्षुब्ध साधु ने गुप्तांग काटा

बांदा, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में कथित तौर पर प्रेम प्रसंग की अफवाह फैलाए जाने से क्षुब्ध एक साधु ने गुरुवार को अपना गुप्तांग काट लिया।

यह जानकारी सीओ सिटी ने शुक्रवार को दी।

पुलिस उपाधीक्षक (सिटी) राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कमासिन कस्बे में सड़क किनारे खाली पड़ी सरकारी जमीन में साधु मैदानी बाबा (45) काफी समय से झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। गुरुवार को कुछ लोगों ने गांव की महिलाओं से कथित रूप से प्रेम प्रसंग का उस पर लांछन लगाया। बदनामी से आहत होकर उसने ब्लेड से अपना गुप्तांग काट लिया।

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों का कहना है कि साधु का गुप्तांग 80 फीसदी शरीर से अलग हो गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जिले के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

कमासिन पुलिस ने बताया कि अस्पताल में दिए गए बयान में साधु ने कस्बे के दो लोगों द्वारा मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है, जिन पर कार्रवाई की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493