उप्र : प्रैक्टिकल में केमिकल सूंघने से 12वीं के छात्र की मौत

जिले के मुंडेरवा स्थित गन्ना विकास इंटर कालेज में 12वीं कक्षा का कृषि विज्ञान का छात्र रंजन शुक्रवार को प्रयोगशाला में प्रैक्टिकल के लिए गया। प्रैक्टिकल के दौरान उसने कोई जहरीली गैस सूंघ ली, जिससे वह वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ा। छात्रों और शिक्षकों ने उसे मुंडेरवा सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत देखकर डाक्टरों उसे ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में कुछ देर बाद छात्र की मौत हो गई।

छात्र की मौत की सूचना मिलते ही जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डॉ. बृजभूषण मौर्य, विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाशंकर यादव तथा शिक्षक अस्पताल पहुंचे। कॉलेज गए बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493