उप्र : फतेहपुर में ट्रक, डंफर की भिड़त, 3 मरे

फतेहपुर, 8 मई(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फतेहुपर जिले के ललौनी थाना क्षेत्र में बुधवार को फतेहपुर-बांदा राजमार्ग के शंकरपुर गांव के पास हुए दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

ललौली थाना क्षेत्र के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया, “फतेहपुर-बांदा राजमार्ग पर बांदा की ओर जा रहा खाली ट्रक सामने से आ रहे गिट्टी लादे डंफर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के केबिन के परखच्चे उड़ गए और आपस में फंस गए।”

इस हादसे में ट्रक ड्राइवर शमीम, खलासी अशफाक की मौके पर मौत हो गई। जबकि डंफर के खलासी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक अन्य डंफर ड्राइवर की हालत गंभीर है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493