लखनऊ, 25 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फरु खाबाद जिले में गंगा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, शाहजहांपुर जिले के तलिहर में स्थित कुआं डारा गांव निवासी हरिश्चंद्र के बेटे रंजीत, आदेश और बेटी अंशिका पड़ोसी पाराम की बेटी फूलकली एक अन्य बच्चे के साथ गंगा स्नान करने पांचाल घाट गए थे।
इसी दौरान नहाते समय सभी डूब गए। लोगों ने उन्हें डूबते देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी, जिस पर पर वहां पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बच्चों को निकालने का प्रयास किया।
पुलिस ने बताया कि काफी देर तलाश करने के बाद रंजीत, अंशिका और फूलकली मृत अवस्था में मिले। आदेश की तलाश जारी है।
dharmpath.com dharmpath