उप्र : फरु खाबाद स्टेशन पर बम मिला, यात्रियों में दहशत

फरु खाबाद, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फरु खाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पार्सल घर के पास शनिवार सुबह एक टाइम बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। प्लेटफार्म को खाली कराने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बम की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौक पर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 6 बजे आरपीएफ का सिपाही रामनरेश प्लेटफार्म नंबर 1 पर पार्सल घर की दीवार के पास घड़ी की टिक-टिक सुनकर उस ओर बढ़ा तो वहां टाइम बम रखा देखा। उन्होंने इसकी सूचना आरपीएफ प्रभारी आर.पी. सिंह व जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को दी। बाद में बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, जिसने बम को निष्क्रिय किया।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि टाइम बम होने की पुष्टि हुई है। कानपुर से आए बम निरोधक दस्ते ने उसे डिफ्यूज कर दिया है। इस हरकत के पीछे किसका हाथ है, यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493