पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने शनिवार को पुलिस टीम गठित कर मोबाइल सिम के फर्जीवाड़े का खुलासा किया।
एसपी ने बताया कि हरियापुर निवासी छात्र देश दीपक के अपहरण में भी अपराधियों ने ऐसे ही पांच फर्जी सिमों का प्रयोग फिरौती की मांग करने के लिए किया था।
उन्होंने बताया कि फर्जी सिमों की बिक्री करने वालों का खुलासा करने के लिए प्रभारी निरीक्षक (खुफिया प्रभाग) मनोज रघुवंशी, विपिन कुमार सिंह, राजेश सिंह, रावेंद्र प्रताप, मुरली सिंह, रजनीश पांडेय, रिजवान, राजेंद्र प्रसाद, रजनीकांत पटेल के साथ थरियांव के प्रभारी निरीक्षक ऋषिकांत शुक्ल, चांदपुर थानाध्यक्ष अजय सेठ, हुसेनगंज थानाध्यक्ष बलराम सिंह एवं यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह को लगाया गया था।
पुलिस टीम ने गाजीपुर से रोहित कुमार कुशवाहा (कृष्णा टेलीकॉम) व उन्नाव से संदीप गुप्ता (मां शारदा देवी इंटरप्राइजेज) के अलावा थरियांव थाना क्षेत्र से संदीप, कलक्टरगंज से आशीष तिवारी, महेश मौर्या, अवशेष कुमार जायसवाल, आलोक तिवारी और अजय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी ने बताया कि वोडाफोन के एरिया सेल्स मैनेजर कानपुर निवासी सनी गुप्ता, इसी कंपनी के रीजनल मैनेजर नीरज राय तथा सेल्स एजेंट नावेद, एलसी टेलीकॉम के लालचंद्र साहू और अरबाज जनरल स्टोर के अरबाज खां फरार हो गए। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath