उप्र : फर्जी आईपीएस अफसर गिरफ्तार

आरोपी एक महिला के केस में पैरवी करने आया था। पुलिस को शक हुआ तो उसे दबोचा गया। आरोपी ने एक महिला कांस्टेबल का फोटो खींच लिया। मना करने पर उसकी वर्दी उतरवाने की धमकी दी। पुलिस के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी कृष्णनगर ने बताया कि सरोजनीनगर निवासी अरविंद राठौर कृष्णा नगर थाने पहुंच कर एक महिला के केस की पैरवी करने आया था। वह खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर पुलिस को अर्दब में लेने लगा। यहां तक कि उसने महिला को लेकर जा रही आरक्षी महिला से अभद्रता कर डाली। उसकी फोटो खींचकर वर्दी उतरवाने की धमकी दी।

महिला की पैरवी में आए फर्जी आईपीएस को कस्टडी में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो वह काफी देर तक पुलिस पर राज्यमंत्री का भाई होने बात कह बहुत देर तक पुलिस को अर्दब में लेता रहा। पकड़े गए आरोपी ने खुद को सीएमएस का एकाउंट अफसर होने की भी बात कही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493