उप्र : फर्नीचर गोदाम में लगी आग, लाखों का माल खाक

शहर के घंटाघर निवासी राजकुमार गर्ग पुत्र कन्हैयालाल गर्ग की गर्ग फर्नीचर के नाम से वहीं पर फर्म है और इनका गोदाम डाकखाना वाली गली में है। गोदाम में फर्नीचर गोदाम से क्षेत्रीय लोगों ने जब आग की लपटें व धुआं निकलता देखा तो हड़कंप मच गया।

लोगों ने घटना की सूचना तत्काल गोदाम मालिक व फायर बिग्रेड को दी। आग पर फायर बिग्रेड व क्षेत्रीय लोगों ने जैसे-तैसे काबू पाया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा सारा फर्नीचर जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और लाखों रुपये का नुकसान माना जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493