उप्र : फसल खराब देख किसान को दौरा पड़ा, मौत

जनपद के थाना चिरगांव अंतर्गत ग्राम मोड़ खुर्द निवासी 62 वर्षीय छक्की लाल कुशवाहा के परिजनों ने बताया कि वे अपने तीन बीघे खेत में मूंगफली की फसल बोए हुए हैं। बारिश न होने के कारण उसकी फसल पूरी तरह खराब हो गई। छक्की लाल अपनी बची फसल को देखने के लिए खेत पर गए थे। बर्बाद फसल को देख उन्हें सदमा लगा। वह खेत पर ऐसे गिरे कि दोबारा नहीं उठ सके।

आस-पास काम करने वाले ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना उनके परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे, वे बेहोश छक्की लाल को झांसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493