उप्र : फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, पति हिरासत में

महोबा, 17 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र के चिचारा गांव में शुक्रवार को पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव घर में फांसी से लटका हुआ बरामद किया। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र दुबे ने बताया, “पुलिस ने चिचारा गांव में शुक्रवार को घर में सुरेंद्र यादव की पत्नी वंदना (24) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया है। वंदना के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। उनके पिता की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर उसके पति सुरेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि सास-ससुर घर से गायब हैं। वंदना की शादी दो साल पहले हुई थी।”

उन्होंने बताया, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493