उप्र : फार्म हाउस में गार्ड को बंधक बना लाखों की लूट

मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव बसंतपुर सैतली के मुख्य मार्ग पर कृष्णपाल सिंह का फार्म हाउस है। फार्म हाउस पर सुभाष कुमार नामक गार्ड तैनात है। शुक्रवार रात सुभाष फार्म हाउस के अहाते में सोया हुआ था, तभी आधा दर्जन से अधिक बदमाश दीवार फांदकर फार्म हाउस के अंदर घुसे और गार्ड को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया।

जब गार्ड ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद बदमाश फार्म हाउस से तीन गाय, मोबाइल व गार्ड से दो हजार रुपये लूटकर ले गए। फार्म हाउस के मालिक ने बताया कि गायों की कीमत सवा लाख रुपये है।

पीड़ित ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि डकैती का कोई मामला नहीं है। मामला आपसी विवाद लग रहा है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493