लखनऊ, 5 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक दंपति ने पारिवारिक कलह से तंग आकर मासूम बच्ची सहित ट्रेन से कटकर जान दे दी। सुबह तीनों के शव रेल पटरी से बरामद किए गए। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर घरवालों को सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि जिले के मकनपुर थाने के अमरा गांव निवासी विवेक यादव वहीं एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसका अपनी पत्नी विरमा देवी के साथ आए दिन झगड़ा होता था। साथ ही पारिवारिक लोगों से भी अक्सर झगड़े की बात सामने आ रही है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात विवेक अपनी पत्नी विरमा देवी व आठ वर्षीय बेटी डॉली के साथ कहीं गया था। मंगलवार सुबह तीनों के शव रेल पटरी पर पड़े मिले।
प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक, दंपति अपनी बेटी के साथ रात में स्टेशन के पास टहल रहे थे। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने पारिवारिक लोगों को जानकारी दी।
dharmpath.com dharmpath