उप्र : बंसल हत्याकांड के विरोध में निजी अस्पतालों में हड़ताल

लखनऊ /इलाहाबाद, 16 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद शहर के जीवन ज्योति अस्पातल के निदेशक डॉ. ए.के. बंसल की बीते दिनों हुई हत्या के विरोध में सोमवार को प्रदेश भर के निजी अस्पतालों में हड़ताल जारी है।

यहां दिन में 10 बजे से शाम पांच बजे तक निजी नर्सिग होम और निजी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बंद रखी गई हैं। इससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) से जुड़े डॉ. वी.के.टंडन ने कहा कि सोमवार को प्रदेश भर में नसिर्ंग होम व प्राइवेट अस्पतालों में दिन में 10 बजे से शाम पांच बजे तक कार्य का बहिष्कार करने का फैसला किया गया है। इस दौरान कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

उन्होंने कहा कि डॉ.बंसल की हत्या के विरोध में भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के आान पर देश भर के निजी नसिर्ंग होम, प्राइवेट अस्पतालों में मंगलवार को भी दिन में 10 बजे से 12 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद रखी जाएंगी।

हालांकि स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के आस-पास, बालसन चौराहा, जानसेनगंज, लीडर रोड, कीडगंज, बैरहना सहित हर मुहल्ले में मेडिकल स्टोर खुले रहे।

उधर, इलाहाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री परमजीत सिंह का कहना है कि पुलिस को कार्रवाई करने के लिए थोड़ा समय दिया जाना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493