मुरादाबाद ट्रैफिक पुलिस लोगों को सिनेमा में देश के भयावह सड़क हादसे दिखाकर उन्हें जागरूक करने का प्रयास कर रही है। ऑडियो-विजुअल शो के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि अगर यातायात के नियमों का पालन नहीं करोगे तो क्या-क्या हादसे हो सकते हैं। हेलमेट की उपयोगिता और वाहन चलाने के दौरान मामूली चूक जीवन में किस तरह मुसीबत लेकर आती है, सिनेमा में इस तरह के दृश्य दिखाए गए हैं।
फिल्म दिखाने के बाद लापरवाह चालकों को पुलिस के द्वारा शपथ भी दिलाई जा रही है कि वो यातायात नियमों के प्रति सावधानी बरतेंगे।
dharmpath.com dharmpath