उप्र बजट : कन्या सुमंगला योजना के लिए 1200 करोड़ का प्रावधान

लखनऊ, 7 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को 2019-20 के 4,79,701,10 करोड़ रुपये के बजट में बेटियों को खास सौगात दी है। ‘कन्या सुमंगला योजना’ के तहत 1200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

‘कन्या सुमंगला योजना’ के तहत बेटी के पैदा होने से लेकर उसकी पढ़ाई, उच्च शिक्षा तक आर्थिक मदद इस योजना के तहत दी जाएगी।

इस योजना का ऐलान करते हुए वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा, “बेटियों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के स्तर में वृद्धि करने, उनके भविष्य को उज्‍जवल बनाने, महिलाओं के प्रति सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाने एवं उनके सम्मान भाव जागृति के उद्देश्य से आगामी वित्तीय वर्ष से लागू ‘कन्या सुमंगला योजना’ के तहत 1200 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बजट में किशोरी बालिका योजना के लिए 156 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।”

उन्होंने कहा, “‘महिला सम्मान कोष’ के लिए 103.70 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है और ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के लिए 250 करोड़ का प्रावधान किया गया है।”

वित्तमंत्री ने कहा, “निराश्रित विधवाओं के भरण-पोषण और उनके बच्चों की शिक्षा के लिए 1410 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को मंदी भुगतान के लिए 1988 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493