पुलिस के अनुसार, दरगाह थाने की छोटी तकिया निवासी 30 वर्षीय जाकिर खान बुधवार की रात कोई सामान लेने छावनी चौराहे आया हुआ था। वह चौराहे के पास खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक पीछे से पहुंचे। बाइक सवार एक हमलावर ने जाकिर को पीछे से गोली मार दी। गोली चलते ही भगदड़ मच गई, जिसके चलते हमलावर फरार हो गए।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन फानन में जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने घटनास्थल व जिला अस्पताल पहुंच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली।
उन्होंने बताया, “तहकीकात की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”
dharmpath.com dharmpath