पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चैधरी ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिला कार्यकारिणी बदायूं के प्रस्ताव पर विचार करते हुए विधानसभा क्षेत्र बदायूं से विधायक आबिद रजा को पार्टी तथा विधानसभा मंडल दल से निलंबित कर दिया है।
उन्होंने बताया कि जनपद बदायूं की सपा की जिला कार्यकारिणी की 6 अगस्त की बैठक में आबिद रजा, विधायक को पार्टी विरोधी गतिविधियों, अवैध कार्यो तथा पार्टी संगठन के निर्देशों के विपरीत कार्यो में लिप्त होने के कारण पार्टी द्वारा कार्रवाई करने का प्रस्ताव किया गया था।
dharmpath.com dharmpath