उप्र : बनारस को स्वच्छ बनाने में जुटे अधिकारी

वाराणसी, 17 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस को स्वच्छता में ऊंचे पायदान पर पहुंचाने की कवायद तेज हो गई है।

शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव व स्वास्थ्य मिशन के निदेशक प्रवीण प्रकाश ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण व कूड़ा उठाने, उसके पृथक्करण और निस्तारण का निरीक्षण किया। कर्मचारियों की हाजिरी लेते समय कूड़ाघरों में सुधार करने के निर्देश दिए। नागरिकों से बातचीत कर सफाई सफाई व्यवस्था पर लोगों की प्रतिक्रिया भी ली।

संयुक्त सचिव ने अधिकारियों से कहा कि सड़क पर एक मिनट भी कूड़ा नहीं दिखना चाहिए। नगर निगम इसके लिए ठोस कदम उठाए। संयुक्त सचिव दो दिन के बनारस दौरे पर हैं। उन्होंने सुबह छह बजे नगर निगम के अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सबसे पहले सर्किट हाउस के सामने कूड़ाघर का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि ऐसी ही व्यवस्था सभी कूड़ाघरों पर की जाए। उन्होंने सिकरौल कार्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति देखी। निर्माणाधीन चौकाघाट सीवेज पम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण भी किया। नगर आयुक्त ने दिसंबर तक इसके तैयार होने की बात कही।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493