उप्र : बरेली में सड़क दुर्घटना, 4 मरे

लखनऊ , 10 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मंगलवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई।

दिल्ली से आ रही रोडवेज बस ने धनेटा क्रॉसिंग पर निजी बस को टक्कर मार दी। हादसे में लखीमपुर के मोहम्मदी के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि 13 यात्री घायल हो गए।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर सीओ और एसडीएम मीरगंज के साथ फतेहपुर पश्मिची के इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गाड़ियों के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला।

एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल और सिद्धिविनायक अस्पताल भेजा गया है।

क्षेत्राधिकारी मीरगंज गिरीश कुमार सिंह के मुताबिक, हादसा सुबह चार बजे हुआ। निजी बस दिल्ली से हरदोई जा रही थी और वह धनेटा रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी थी। दिल्ली से लखीमपुर खीरी जा रही रोडवेज बस ने निजी बस को पीछे से टक्कर मार दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493