बलिया, 8 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में महेंदुआ गांव से लापता 10 साल के बच्चे का शव मंगलवार शाम पुलिस ने खेत से बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह ने बुधवार को कहा, “जिले के महेंदुआ गांव निवासी होमगार्ड कमलेश यादव का 10 साल का बच्चा अनु सोमवार शाम अपने दरवाजे में खेलते वक्त अचानक गायब हो गया था। परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला।”
उन्होंने कहा, “मंगलवार देर शाम ग्रामीणों ने बस्ती से कुछ दूर एक खेत में बच्चे का शव पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव फेंकने का मामला दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।”
उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath