उप्र : बलिया में नौका पलटी, 1 की मौत, 2 लापता

बलिया, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में घाघरा नदी में शुक्रवार को एक छोटी नौका के अचानक पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लापता हो गए हैं।

बलिया के जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने टेलीफोन पर बताया, “शुक्रवार पूर्वाह्न् लिलकर गांव के 15 लोग चारा काटने एक छोटी नौका से घाघरा नदी को पार कर दूसरे पर जा रहे थे, तभी अचानक मझधार में हिचकोले लेकर नौका पलट गई।”

उन्होंने बताया कि रामदेव बिंद (55) की पानी में डूबने से मौत हो गई है और शंभू बिंद (55) व जानकी (18) लापता हैं। दोनों की खोज के लिए गोताखोरों और मल्लाहों की मदद ली जा रही है।

जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में बचाए गए चार लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493