उप्र : बलिया में स्कार्पियो ने 2 बाइक में मारी टक्कर, 2 की मौत

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लिलकर निवासी ईश्वरी प्रसाद राय (58) व गुड्डू राय (40) शादी समारोह से बुधवार को लौट रहे थे। रास्ते में शहर कोतवाली थानांतर्गत बहादुरपुर के पास उनकी बाइक को बेकाबू स्कार्पियो ने रौंदते हुए एक दूसरी बाइक को भी टक्कर मार दी। इससे दूसरी बाइक पर सवार बांसडीह कोतवाली निवासी अभय कुमार (28) तथा शहर कोतवाली निवासी राजेश सिंह (45) बुरी तरह घायल हो गए।

आस-पास के लोगों के सहयोग से पुलिस ने चारों घायलों को अस्पताल पहुंचवाया, जहां चिकित्सकों ने अभय कुमार तथा ईश्वरी प्रसाद राय को मृत घोषित कर दिया। गंभीर अवस्था में गुड्डू राय को वाराणसी रेफर कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493