जानकारी मिली है कि बलिया के सोहांव ब्लॉक क्षेत्र के पिपराकलां स्वास्थ्य उपकेंद्र में रविवार को एक महिला ने दो सिर वाले बच्चे को जन्म दिया। जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। इस बात की सूचना जैसे ही लोगों तक पहुंची, वे बच्चे को देखने के लिए उपकेंद्र पर जुटने लगे।
नरही थाना क्षेत्र के पिपराकलां निवासी वीरेंद्र पाल की पत्नी रमिता देवी को प्रसव पीड़ा के बाद पिपराकलां के स्वास्थ्य उपकेंद्र पर भर्ती कराया गया। वहां रमिता ने एक पुत्री का जन्म दिया। पूर्ण रूप से स्वस्थ नवजात बच्ची के सिर दो हैं, लेकिन मुंह, कान व नाक एक ही है।
dharmpath.com dharmpath