पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मौर्य के समक्ष पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा (आजमगढ़), पूर्व मंत्री एवं छह बार विधायक रहे रामपाल वर्मा (हरदोई), पूर्व एम.एल.सी. राकेश प्रताप सिंह (रायबरेली), दरियाबाद (बाराबंकी) के ब्लॉक प्रमुख सुधीर कुमार सिंह एवं हरदोई के राजाबक्श सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बसपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, मुख्य प्रवक्ता हृदय नरायण दीक्षित, प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
dharmpath.com dharmpath