उप्र : बसपा के पूर्व विधायक भाजपा में शामिल (फोटो सहित)

मौर्य ने सभी को भाजपा पट्टिका पहनाकर पार्टी की की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी उपस्थित थे।

मौर्य ने बसपा छोड़कर आए लोगों को भाजपा परिवार में शामिल करते हुए कहा कि भाजपा में हर उस व्यक्ति का स्वागत है, जो पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के संदेश को लेकर जनसेवा का ध्येय लेकर आया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बसपा के पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी, बागपत से बसपा की पूर्व विधायक हेमलता चौधरी को भाजपा में शामिल किया। इसके साथ ही जिला पंचायत सदस्य गाजियाबाद अमरपाल एवं बबली गुर्जर, ग्राम प्रधान अविनाश त्यागी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पिंकज गुर्जर, कपिल प्रधान, विवेक भाटी सहित कई लोग बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493