उप्र : बसपा के राज्यसभा, विधान परिषद प्रत्याशियों ने नामांकन किया

लखनऊ, 28 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवारों ने राज्यसभा व विधान परिषद चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन किया।

नामांकन के समय राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य सहित कई नेता उपस्थित रहे।

बसपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र व पूर्व विधान पार्षद (एमएलसी) अशोक सिद्धार्थ को प्रत्याशी बनाया है।

विधानसभा स्थित केंद्रीय कक्ष में शनिवार को इन प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। पर्चा भरने के बाद बसपा नेता सतीश मिश्र ने कहा कि बसपा मुकाबले में नंबर वन है।

इसी तरह विधान परिषद के लिए पार्टी संगठन में समन्वयक अतर सिंह राव, दिनेश चंद्रा व सुरेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया गया है। इन तीनों प्रत्याशियों ने भी शनिवार को पर्चा भरा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493