उप्र : बसपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी से 5 लाख रुपये मिले

जिलाध्यक्ष द्वारा रकम का सही जवाब नहीं दिए जाने पर पुलिस ने बरामद रुपये जब्त कर लिए।

जानकारी के मुताबिक, चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने बसपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी को रोका और जांच शुरू की, लेकिन चेकिंग कराने में आनाकानी करते हुए बसपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस से रौब दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने बिना कुछ सुने वाहन की चेकिंग की, गाड़ी के अंदर से पुलिस को पांच लाख रुपये की रकम बरामद हुई।

बसपा जिलाध्यक्ष ने बरामद नोटों का ब्यौरा अभी तक नहीं दिया है। साथ ही जिलाध्यक्ष यह भी नहीं बता सके कि आखिर इतनी बड़ी रकम उनके पास कहां से आई, जिससे पुलिस ने यह रकम जब्त कर ली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493