उप्र : बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों की मौत (फोटो सहित)

पुलिस के अनुसार, पकरिया जलालपुर निवासी सतीश (30), योगेश (25) व उपेंद्र (22) कस्ता से पकरिया जलालपुर की ओर एक मोटरसाइकिल से जा रहे थे। सीतापुर से कस्ता की ओर आ रही निजी बस की टक्कर से तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना में एक बकरी की भी मौत हो गई।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करने का काफी प्रयास किया। मितौली थानाध्यक्ष व तहसील प्रशासन ने पहुंचकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493