पुलिस के अनुसार, ओरैया डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से सवारी भरकर इटावा की तरफ यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते जा रही थी। जेवर टोल प्लाजा से थोड़ी दूर एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े एक टैंकर से बस टकरा गई।
इस घटना में बस के चालक अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी गंभीर रूप से घायल विनोद, भानु शर्मा, अमर सिंह, रूपा, मुकेश व बृजेश को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई। दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसा इतना भीषण था कि बस व टैंकर आपस में घुस गए। क्रेन की मदद से पुलिस ने बस को टैंकर से अलग किया और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath