उप्र : बहन की हत्या कर भाई पहुंचा कोतवाली

पुलिस ने हत्यारे भाई को हिरासत में ले लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, सुभासनगर कालोनी में रहने वाले युवक कामिल को अपनी बड़ी बहन के चाल-चलन पर शक था। उसका कहना था कि उसकी बहन छह शौहरों को छोड़ चुकी थी और गलत रास्ता इख्तियार कर लिया था। इस कारण छोटी बहनों की शादी में रुकावटें आ रही थीं।

कामिल ने अन्य भाई-बहन की शादियों मंे रुकावट होने पर बड़ी बहन संजीदा को ठिकाने लगाने की योजना बना डाली। वह गुरुवार देर रात बहन के घर पंहुचा। बहन बिस्तर पर बैठी थी, तभी उसने धारदार हथियार से वार कर बहन को लहूलुहान कर दिया। कुछ देर बाद ही संजीदा ने दम तोड़ दिया। इसके बाद कामिल खून सना चाकू लेकर नई मंडी कोतवाली पहुंच गया और जुर्म कबूल कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493